- योजना स्थल पर पहुंची भाजपा जिला महिला मोर्चा जिला अध्य्क्षय किरण बड़ा
- गुमला जिला परिषद अध्य्क्षय जाँच में जुटी
- जाँच रिपोर्ट को सौपेगी गुमला डीसी को
बसंत कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,
गुमला। भरनो प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र करंज गांव में नल जल योजना में गड़बड़ी देखने को मिल रही है,करंज गांव में तीन जगह पर सोलर आधारित जलमीनार बनाया गया है,और पाइपलाइन के माध्यम से घर घर नल लगाकर पानी की सप्लाई की जा रही है,जिसकी गड़बड़ी को ग्रामीणों के द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष किरणमाला बड़ा को शिकायत किया गया था,इधर शिकायत मिलने के बाद गुरुवार की शाम को जिला परिषद अध्यक्ष किरणमाला बड़ा करंज गांव पहुंचकर तीनों जलमिनार निर्माण कार्य का जांच कि।जांच के दौरान ग्रामीणों के द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष को इस काम मे गड़बड़ी होने की जानकारी दी गई,ये जलमिनार करंज गांव के शिव मंदिर के समीप,अवध सिंह के घर के समीप और चिठवा आम पेड़ के सामने बनाया गया है,जिसमें कम गहराई का बोरिंग करने,पुराना चापाकल में ही समरसेबल लगाने और 100 फीट के अंदर में ही समरसेबल लगाकर 5000 लीटर का सिंटेक्स को भरने तथा 20 से 25 घरों में पाइपलाइन कनेक्शन देने के कारण पानी के सप्लाई सही से नहीं होने और जगह-जगह पर पाइपलाइन फटने सिंटेक्स लीकेज,पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई नहीं होने का मामला सामने आया है।इधर जिप अध्यक्ष किरणमाला बड़ा ने जांच के बाद कहा कि जल नल योजना बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल घर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है,ताकि योजना के तहत लोगों को काफी लाभ मिल सके, परंतु निर्माण कार्य के संवेदक के द्वारा लापरवाही और घटिया काम की वजह से लोगों को शुद्ध पानी मिलने में काफी परेशानी हो रही है।मैंने आज यहां जांच किया है जांच कर संबंधित विभाग व उपायुक्त को रिपोर्ट करूंगी।इस मौके पर अवध सिंह,रंजीत जसवाल, दिवाकर सिंह,खिलेश्वर गोप,रामकिशन प्रसाद,राजेश पांडेय,गोवर्धन गोप,कृष्ण गोप,मंजीता देवी,सावित्री देवी,रानी देवी,रीता देवी,रूपा देवी, मुन्नी देवी,बालो देवी,निशा देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।