मनिकाः- थाना क्षेत्र के नदबेलवा मोड़ पर आये दिन अक्सर दुर्घटनाएं घटित होते रही है, बतादें कि यहां प्रतिदिन कोई न कोई छोटी बड़ी दुर्घटनाएं घट रही है। यह स्थान दुर्घटनाओं का केन्द्र बन गया है। शनिवार की सुबह लगभग 6:00 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों ट्रक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के सूचना अमित यादव के द्वारा दिए जाने पर सुचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह ने मनिका थाना सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ए एस आई मिश्रा मांझी रामरेखा पासवान समेत पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजकर तत्परता दिखाई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिसकर्मियों ने घायल दोनों चालकों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजवाई दोनों चालकों को काफी गंभीर चोट आई है मनिका पुलिस प्रशासन के द्वारा घटना की जांच पड़ताल जारी है।