
manika:-2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर मनिका प्रखंड के पंचायत सचिवालय में वन समिति के नव निर्वाचित हुए अध्यक्ष सभी सम्मानित सदस्य एवं पदाधिकारी को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. जिसका अध्यक्षता मनिका मुखिया सतेंद्र कुमार सिंह ने किया। वही कार्यक्रम मे कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने कहा कि हम सबों को पेड़ लगाना पुत्र के समान है. वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मनिका मिथिलेश पासवान ने कहा कि हम सबों को एक दूसरे को साथ दे और वन कटाई पर जागरूकता अभियान चलाया जा सकता है तो वन कटाई रोक लग सकता है.
वन समिति गठित कमिटी को शपथ दिलाई गई उक्त मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, पंचायत सचिव आत्म सिंह, अध्यक्ष विशाल पासवान, सचिव पंकज कुमार यादव, रानी देवी,अमरदीप पासवान, कलतु पासवान,, श्यामल पासवान,किसो यादव, जोगेंद्र यादव, संजय यादव, गुड़ी देवी, बीरबल यादव सेमत लोग उपस्थित थे.