जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,निदान के दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
लातेहार।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।उपायुक्त ने सभी शिकायतकर्ताओं की बातें एक-एक कर ध्यानपूर्वक सुनीं और आश्वासन दिया कि…