palamu:-उप विकास आयुक्त रवि आनंद ने शुक्रवार को जिले के नवाबाजार प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित कार्य, बागवानी, सीपीटी एवं आवास की योजनाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने कुम्भी कलां पंचायत अंतर्गत ग्राम तामदगा में दुत्कालो देवी के खेत मे संचालित हो रहे आम बागवानी में पौधरोपण किया।…
महात्मा बुद्ध अवॉर्ड से समाजसेवा के लिए सम्मानित किए गए।
समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार के डायरेक्टर सुमित कुमार ने भी हौसला अफजाई की
राष्ट्रीय स्तर पर महिला एवं दिव्यांग खेल को बढ़ावा देने के लिए मिला अवॉर्ड।
विधानसभा चुनाव में भी चुनाव आयोग द्वारा हरिमोहन सिंह मुंगेर जिला के पीडब्ल्यूडी ब्रांड एंबेसडर बनाएं जा चुके हैं
बिहार:- एसोसिएशन के पर्सन्स विथ डिसेबिलिटी, स्पेशल ओलंपिक्स भारत बिहार एवं बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं अन्य के संयुक्त तत्वावधान में स्काडा बिजनेस सेंटर सोन भवन पटना में आयोजित होने वाले 23 वीं बिहार अवॉर्ड सेरोमनी 2023 के दौरान मुख्य अतिथि बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ एवं समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार के पूर्व दिव्यांगजन विभाग स्टेट कमिश्नर डॉ 0 शिवाजी कुमार एवं पीडब्ल्यूडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हृदय यादव, समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार के डायरेक्टर सुमित कुमार के हाथों संयुक्त रूप से जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर एवं मुंगेर जिला खो-खो एसोसिएशन के सेक्रेट्री अन्तर्राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट खिलाड़ी हरिमोहन सिंह को महिला व दिव्यांग खेल व खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने एवं दिव्यांगता के क्षेत्र में समाजसेवा , लड़कियों को स्पोर्ट्स के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए महात्मा बुद्ध अवॉर्ड-2023(सोशल कॉज वॉलंटियर कैटेगरी) में इनके हाथों ही हरिमोहन सिंह को प्रशस्ति पत्र , शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के स्पोर्ट्स डायरेक्टर संदीप कुमार , सेक्रेट्री सुगंध नारायण सिंह,स्पेशल ओलंपिक्स भारत बिहार के प्रोग्राम मैनेजर संतोष कुमार सिन्हा ,बेगूसराय के नगर विधायक कुंदन कुमार आदि मौजूद थे।
ज्ञात हो कि हरिमोहन सिंह पिछले आठ वर्षों से लगातार निस्वार्थ भाव से महिला व दिव्यांग खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहे हैं । ये वर्तमान में बिहार स्टेट बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन के महासचिव एवं मुंगेर जिला एसोसियेशन ऑफ पीडब्ल्यूडी के प्रेसिडेंट हैं एवं कई संस्थाओं से जुड़कर समाज के उत्थान एवं विकास के लिए निस्वार्थ सेवा भाव से लगातार कार्य कर रहे हैं । विशेष रूप से महिला खेल व दिव्यांग खेल को बढ़ावा देकर इन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाई है , साथ ही बेबस, लाचार , दिव्यांग जनों को सभी सरकारी योजनाओं जैसे दिव्यांग सर्टिफिकेट , यूडी आईडी कार्ड , रेलवे कोंसियेशन , राशन कार्ड , ट्राई साइकिल , वैशाखी , कृत्रिम अंग , दिव्यांग पेंशन आदि दिलवाने में मदद करते हैं । समाजसेवा के लिए पूर्व में भी वो बिहार के मुख्यमंत्री , उप मुख्यमंत्री,खेलमंत्री , समाज कल्याण मंत्री, स्वस्थ मंत्री, विधि कानून मंत्री , पर्यटन मंत्री , ग्रामीण कार्य मंत्री द्वारा एवं देश के विभिन्न राज्यों में आठ राष्ट्रीय अवॉर्ड (युवा भारत गौरव सम्मान , पतंजलि अवॉर्ड, बेस्ट यूथ ऑफ द ईयर 2022, आज़ाद शत्रु अवॉर्ड, अखिल भारतीय गौरव सम्मान, भीम अवॉर्ड आदि) से सम्मानित किए जा चुके हैं। युवाओं में इनकी लोकप्रियता को देखते हुए इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा इन्हें बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का मुंगेर जिला पीडब्ल्यूडी ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया गया था । वर्तमान में हरिमोहन सिंह मुंगेर जिला एसोसिएशन ऑफ पीडब्ल्यूडी के प्रेसिडेंट , जंप रोप एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव , एवं स्पेशल ओलंपिक भारत , एवं सेरेब्रल पल्सी के राष्ट्रीय ऑफिशियल एवं टेकनिकल हैं । ये दिव्यांग जनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने में भी हमेशा मदद करते हैं। अवॉर्ड के लिए चयनित होने पर हरिमोहन सिंह को पेफ़ी बिहार मुंगेर चैप्टर के पदाधिकारी, मुंगेर जिला के खिलाड़ी एवं खेल प्रशिक्षक, बुद्धिजीवियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
मनिका:- प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्राम हेसातू के विभिन्न शिवालियों में सावन महीने की आखिरी सावन पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की काफी संख्या में भीड़ लगी रही भगवान शिव के श्रद्धालुओं ने हे सातू से शुद्ध जल लेकर लगभग 4 किलोमीटर पैदल यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई जल यात्रा लोगों को सुबह से…
चतरा :- आरईओ एवं एनआरआईपी कार्यालय में इंजीनियर शाहनाज खान के सेवानर्वित्ति के अवसर पर संवेदकों कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने फूल-माला पहनाकर उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए स्वर्ण युग करार दिया.
राँची:- ओरमांझी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार ओरमांझी थाना क्षेत्र के गूंजा देवनजारा टोला के झांझी रेलवे स्टेशन पास गुरुवार सुबह 11 बजे दो परिवार के बीच हुए आपसी विवाद में एक दल के तीन लोगों की दाऊली और टांगी से मारकर हत्या…
ब्यूरो रिपोर्ट, गढ़वा/सुजित कुमार मेहता, बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा थाना परिसर में धूम धाम से मनाई गई रक्षाबंधन की त्योहार। जहां बिशुनपुरा प्रखंड के विभिन्न हिस्सों से आए बिशुनपुरा एकल विद्यालय के आचार्य ग्राम संध्या से शारदा देवी ने सर्वप्रथम थाना प्रभारी बुद्धराम सामद को तिलक लगाकर आरती करने के पश्चात् कलाई में राखी बांधी एवं मिठाई…
ब्यूरो रिपोर्ट, गढ़वा/सुजित कुमार मेहता, बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखण्ड स्थित प्रज्ञा मार्ग दर्शन कोचिंग सेंटर में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम मे उपस्थित बहनों ने अपने सहपाठी भाईओ के माथे पर तिलक लगाकर उनके कलाई पर राखि बाँध कर उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन…
मनिका संवाददाता संतोष प्रसाद की रिपोर्ट, मनिका:- प्रखंड मुख्यालय स्थित डोकी पंचायत स्थित छत्र बाबा पहाड़ी के नजदीक हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेले में सांस्कृत सांकार्यक्रम का उद्घाटन जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह विशिष्ट अतिथि सदस्य बलवंत सिंह एवं प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवीभाजपा नेता…
पश्चिम सिंहभूम:-लंबी अवधि से इलाज़रत चाईबासा अमलाटोला के जाने-माने उद्घोषक श्री भगवती ज्योतिषी का आज तड़के 4 बजे निधन हो गया.98 वर्षीय श्री ज्योतिषी ने स्वतन्त्रता आंदोलन में भी अहम भूमिका निभाई थी.झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र ज्योतिषी के पिता स्वर्गीय ज्योतिषी का दाह-संस्कार चाईबासा के मुक्तिधाम में संपन्न हुआ.इस अवसर पर…
सिमरिया:- अनुमण्डल क्षेत्र को अकाल क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर भाकपा कार्यकर्ताओं ने 1 सितंबर को प्रखंड कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना देंगे। उक्त आशय की सूचना पार्टी के अंचल मंत्री गयानाथ पांडेय ने अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार दास को ज्ञापन सौंप कर दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र अकाल की चपेट में…