स्थानीय समाचार

उपायुक्त मनीष कुमार ने गणपुरा पंचायत भवन का किया निरीक्षण, आमजनों से सीधा संवाद कर विकास योजनाओं की दी जानकारी

Views: 131
0 0
Read Time:4 Minute, 38 Second
उपायुक्त मनीष कुमार ने गणपुरा पंचायत भवन का किया निरीक्षण, आमजनों से सीधा संवाद कर विकास योजनाओं की दी जानकारी

पाकुड़: उपायुक्त मनीष कुमार ने गुरुवार को पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत गणपुरा पंचायत का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत भवन में आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं को गंभीरतापूर्वक सुना। मौके पर पंचायत की मुखिया श्रीमती सुशीला मरांडी के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा उपायुक्त एवं विशेष कार्य पदाधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा पारंपरिक नृत्य के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया।

उपायुक्त मनीष कुमार ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा जनहित में संचालित विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आरसेटी संस्था के माध्यम से रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इच्छुक युवक-युवतियां इस संस्था से जुड़कर प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में चर्चा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि गत वर्ष मैट्रिक परीक्षा परिणाम में पाकुड़ जिला राज्य में द्वितीय स्थान पर रहा, जो जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष परिणाम को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा विद्यार्थियों से अपील की कि वे आगामी मैट्रिक परीक्षा में तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें।

स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि 30 जनवरी को कुष्ठ रोग उन्मूलन अभियान तथा 10 फरवरी से 25 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। इन अभियानों के तहत लक्षित आबादी को दवा का सेवन कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार दवा सेवन करने एवं जनजागरूकता फैलाने की अपील की।

बाल विकास परियोजना पर प्रकाश डालते हुए उपायुक्त ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 5 वर्ष तक के बच्चों को नियमित रूप से स्कूल-पूर्व शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की 22 तारीख को बाल भोज तथा सभी विद्यालयों में 20 तारीख को बच्चों का जन्मोत्सव मनाया जाता है। साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र परिसरों का फेवर ब्लॉक से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

कृषि क्षेत्र पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिले के किसान बागवानी को अपनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रशासन और ग्रामीणों के बीच आपसी समन्वय, सहभागिता एवं पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर बल दिया।

इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी श्री त्रिभुवन कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री सोमनाथ बनर्जी, पंचायत मुखिया श्रीमती सुशीला मरांडी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button