Views: 161
0 0
आरएसएस कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन सह शस्त्र पूजन कर मनाया...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन सह शस्त्र पूजन कर मनाया शताब्दी वर्ष

बरहरवा ।प्रखंड क्षेत्र के राधानगर गांव में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सुभाष चंद्र बोस तरुण विद्यार्थी शाखा राधानगर के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में पथ संचलन सह विजयादशमी उत्सव (शस्त्र पूजन) कार्यक्रम आयोजित की गई। सर्वप्रथम स्वयंसेवकों द्वारा भगवा ध्वज को प्रणाम किया गया एवं मुख्य अतिथि द्वारा दीप…

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन सह शस्त्र पूजन कर मनाया शताब्दी वर्ष
Read Time:2 Minute, 48 Second
आरएसएस कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन सह शस्त्र पूजन कर मनाया शताब्दी वर्ष

बरहरवा ।प्रखंड क्षेत्र के राधानगर गांव में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सुभाष चंद्र बोस तरुण विद्यार्थी शाखा राधानगर के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में पथ संचलन सह विजयादशमी उत्सव (शस्त्र पूजन) कार्यक्रम आयोजित की गई।

सर्वप्रथम स्वयंसेवकों द्वारा भगवा ध्वज को प्रणाम किया गया एवं मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर भारत माता, डॉ. केशव राव बलीराम हेडगेवार(संस्थापक ), माधव सदाशिव गोलवलकर (गुरुजी) एवं दुर्गा माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। इस दौरान संघ के स्वयंसेवकों द्वारा पूर्ण गणवेश में राधानगर पंचायत के मीरनगर,महेशबथान सहित सभी गांव का पथ संचलन किया। वहीं संचलन के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। दुर्गा मंदिर प्रांगण पहुंचने पर पथ संचलन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ एवं शस्त्र पूजन का कार्यक्रम हुआ। संपूर्ण पथ संचलन से लेकर अंतिम समय बौद्धिक कार्यक्रम तक झमाझम बारिश हुआ।

परंतु संघ के स्वयंसेवकों ने अनुशासन व धैर्य का परिचय दिया। इस दौरान जिला सह कार्यवाह वेदप्रकाश ने संघ के सौ वर्षों के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 1925 की विजया दशमी में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण हो रहे है।

उन्होंने कहा कि संघ अपनी 100 वर्षों की यात्रा में नागपुर के छोटे-छोटे बच्चों से प्रारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। मौके पर खंड कार्यवाह समीर मंडल,विभाग शारीरिक प्रमुख उत्पल घोष,शाखा कार्यवाह दिनकर मंडल, प्रशंजीत मंडल,मुख्य शिक्षक सौरभ मंडल, सामाजिक समरसता प्रमुख गोपाल मंडल, विभाग संपर्क प्रमुख उत्तम सरकार,बासुदेव मंडल,उज्जवल घोष आदि ‌थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports