Views: 338
0 0
डीसी ने मॉडल कॉलेज में पुस्तकालय-वाचनालय का किया उद्घाटन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

डीसी ने मॉडल कॉलेज में पुस्तकालय-वाचनालय का किया उद्घाटन

उधवा ।मॉडल कॉलेज ,मुरली में एलएंडटी के सहयोग से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि डीसी हेमंत सती, एसडीओ सदानंद महतो,,जीप सदस्य रणधीर सिंह उपस्थित थे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा वीर सिदो कान्हु मुर्मू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। डीसी ने मॉडल कॉलेज पुस्तकालय एवं वाचनालय का…

डीसी ने मॉडल कॉलेज में पुस्तकालय-वाचनालय का किया उद्घाटन
Read Time:2 Minute, 43 Second
डीसी ने मॉडल कॉलेज में पुस्तकालय-वाचनालय का किया उद्घाटन

उधवा ।मॉडल कॉलेज ,मुरली में एलएंडटी के सहयोग से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि डीसी हेमंत सती, एसडीओ सदानंद महतो,,जीप सदस्य रणधीर सिंह उपस्थित थे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा वीर सिदो कान्हु मुर्मू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

डीसी ने मॉडल कॉलेज पुस्तकालय एवं वाचनालय का उद्घाटन फीता काट कर किया।प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने उपायुक्त का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मान स्वागत किया।डीसी हेमंत सती ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि युवाओं के कंधों पर ही भारत का भविष्य टिका है।

उन्हें अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए समय का सदुपयोग करना चाहिए तथा सोशल मीडिया का सकारात्मक और संयमित प्रयोग करना चाहिए।प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने स्वागत भाषण में अतिथियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि “मॉडल कॉलेज को आदर्श महाविद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा।

मॉडल कॉलेज राजमहल का तीन सूत्रीय संकल्प जल बचाए, पेड़ लगाए व प्लास्टिक हटाए को लेकर अभियान चलाया जा रहा है क्लीन राजमहल ग्रीन राजमहल स्वस्थ राजमहल को लेकर कॉलेज अपनी भूमिका निभा रही हैं।कॉलेज में राजमहल पहाड़ी क्षेत्र में मिलने वाले जीवाश्म मिनी म्यूजियम, कंप्युटर लैब, स्मार्ट क्लास रूम का अवलोकन किया।

और कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया गया, जिसमें अतिथियों और छात्रों द्वारा लगभग 100 फलदार, औषधीय पौधे लगाया गया। मौके पर

मौके पर मुखिया मेरिनिला टुडू,जगमोहन सिंह, डॉ अमित कुमार, डॉ रमजान अली, रतनेश कुमार, सौवक राहा अनिल कुमार साहू, स्टाफ,आदि अन्य उपस्थित थे।

Loading

डीसी ने मॉडल कॉलेज में पुस्तकालय-वाचनालय का किया उद्घाटन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports