Views: 154
0 0
एयरटेल पेमेंट्स बैंक और नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता अभियान आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

एयरटेल पेमेंट्स बैंक और नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता अभियान आयोजित

ग्रामीणों को दी गई सरकार की योजनाओं और साइबर सुरक्षा की जानकारी लातेहार:- बालू पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को एयरटेल पेमेंट्स बैंक और नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत की मुखिया श्रीमती संध्या देवी और उप मुखिया दीपक यादव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम…

एयरटेल पेमेंट्स बैंक और नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता अभियान आयोजित
Read Time:2 Minute, 4 Second
एयरटेल पेमेंट्स बैंक और नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता अभियान आयोजित


ग्रामीणों को दी गई सरकार की योजनाओं और साइबर सुरक्षा की जानकारी

लातेहार:- बालू पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को एयरटेल पेमेंट्स बैंक और नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत की मुखिया श्रीमती संध्या देवी और उप मुखिया दीपक यादव ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम के दौरान एयरटेल पेमेंट्स बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक दिलीप कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इसके साथ ही एयरटेल पेमेंट्स बैंक में खाता खोलने के लाभ तथा लेन-देन की सरल प्रक्रिया की जानकारी दी गई। क्षेत्रीय प्रबंधक ने साइबर ठगी से बचाव एवं किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर रिपोर्ट करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने योजनाओं में गहरी रुचि दिखाई और एयरटेल पेमेंट्स बैंक से जुड़ने की इच्छा जताई।

इस अवसर पर पंचायत प्रमुख प्रतिनिधि संतु उरांव, अजीत कुमार, धनलाल उरांव, संतोष, रोशन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और बैंक कर्मी मौजूद रहे।

Loading

एयरटेल पेमेंट्स बैंक और नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता अभियान आयोजित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports