छह घंटे के ट्रैफिक व पावर ब्लॉक से बरहरवा-साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन रद्द, यात्री दिनभर गर्मी में परेशान

छह घंटे के ट्रैफिक व पावर ब्लॉक से बरहरवा-साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन रद्द, यात्री दिनभर गर्मी में परेशान

Views: 287
0 0
Read Time:2 Minute, 59 Second
छह घंटे के ट्रैफिक व पावर ब्लॉक से बरहरवा-साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन रद्द, यात्री दिनभर गर्मी में परेशान

बरहरवा (साहिबगंज) – सोमवार को साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड के तीनपहाड़ और कल्याणचक स्टेशनों के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 48 और कल्याणचक-तालझारी स्टेशनों के बीच गेट संख्या 50 के स्थान पर सबवे निर्माण कार्य के चलते छह घंटे का ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया। इसके कारण बरहरवा-साहिबगंज-बरहरवा पैसेंजर ट्रेन (53411/53412) को रद्द कर दिया गया, वहीं अजीमगंज पैसेंजर (53022) को दो घंटे पुनर्निर्धारित किया गया।

इस अवरोध के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक बरहरवा की ओर कोई भी ट्रेन नहीं थी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में यात्री स्टेशन पर इधर-उधर भटकते रहे। पूछताछ केंद्र पर ट्रेन की जानकारी लेने वालों की भीड़ लगी रही, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।

यात्रियों की जुबानी परेशानी

करणपुरातो से अपनी नतनी के इलाज के लिए आईं सितारा खातून ने बताया कि वे सुबह एक निजी डॉक्टर के पास बच्चे को दिखाने आई थीं, लेकिन लौटने के लिए कोई ट्रेन नहीं मिली। वहीं सोनम कुमारी, दिलीप यादव, पुष्पा देवी और शौरभ कुमार समेत अन्य यात्रियों ने कहा कि वे सुबह से प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे थे और ट्रेन रद्द होने से दिनभर गर्मी में बैठना पड़ा। छोटे बच्चों को विशेष रूप से गर्मी से दिक्कत हुई।

टेंपू चालकों ने वसूला मनमाना किराया

ट्रेन सेवा ठप होने का सीधा फायदा टेंपू चालकों को हुआ। बरहरवा से सकरीगली, महाराजपुर, तालझारी, कल्याणचक और करणपुरातो जैसे इलाकों में जाने के लिए यात्रियों को मजबूरी में टेंपू पकड़ना पड़ा। इस दौरान टेंपू चालकों ने मनमाना भाड़ा वसूला, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई।

सवाल उठता है योजना और सूचना व्यवस्था पर

रेलवे द्वारा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की जानकारी समय रहते सार्वजनिक न किए जाने से यात्रियों को समय पर वैकल्पिक योजना बनाने का अवसर नहीं मिला। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सूचना व्यवस्था को पर्याप्त प्राथमिकता दी?

Loading

छह घंटे के ट्रैफिक व पावर ब्लॉक से बरहरवा-साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन रद्द, यात्री दिनभर गर्मी में परेशान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

एमएस लोहंडा में बाल संसद का गठन, बच्चों में दिखा उत्साह

एमएस लोहंडा में बाल संसद का गठन, बच्चों में दिखा उत्साह

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
administrator

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post