Views: 97
0 0
बरहरवा: हनुमान जयंती पर विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

बरहरवा: हनुमान जयंती पर विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित

बरहरवा। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शनिवार को मिर्जाचौकी स्थित अर्चना विवाह भवन में विश्व हिंदू परिषद की मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन झारखंड प्रांत की मातृ शक्ति बाल संस्कार केंद्र प्रमुख शशि शर्मा एवं प्रखंड प्रमुख सुप्रिया वर्णवाल ने संयुक्त रूप से…

बरहरवा: हनुमान जयंती पर विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित
Read Time:2 Minute, 44 Second
बरहरवा: हनुमान जयंती पर विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित

बरहरवा। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शनिवार को मिर्जाचौकी स्थित अर्चना विवाह भवन में विश्व हिंदू परिषद की मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन झारखंड प्रांत की मातृ शक्ति बाल संस्कार केंद्र प्रमुख शशि शर्मा एवं प्रखंड प्रमुख सुप्रिया वर्णवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

बैठक में जिले एवं प्रखंड स्तर से बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही, जिन्होंने सनातन धर्म की एकजुटता एवं सामाजिक जागरूकता का परिचय दिया। बैठक का उद्देश्य महिलाओं को संगठित कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना, आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा घरेलू हिंसा जैसी समस्याओं पर प्रभावी कदम उठाने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस दौरान महिलाओं ने घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए सुझाया कि परिवार और समाज दोनों स्तर पर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक महिला को आत्मनिर्भर और आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित होना चाहिए। कार्यक्रम में यह भी चर्चा हुई कि किस तरह से संगठन महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए गांव-गांव में अभियान चलाएगा और बालिकाओं को भी आत्मरक्षा की शिक्षा देगा।

मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों एवं भावी योजनाओं पर भी विचार विमर्श किया।

बैठक में प्रमुख रूप से बीना यादव, रीना देवी, कमला देवी, सुषमा देवी, बेबी, उषा, मालती, सरिता, नमीता, सीमा, पुनम, अनीता, पूजा देवी सहित अन्य कई सक्रिय महिलाएं उपस्थित थीं। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports