Read Time:1 Minute, 12 Second
पाकुड़:- पाकुड़ जिले में स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में आयुष विभाग द्वारा विशेष योग प्रशिक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 35 स्थानों पर योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित रूप से योग करने से शरीर स्वस्थ, मजबूत और मन शांत रहता है।आयुष विभाग ने लोगों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाकर स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।
इस पहल का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्राकृतिक तरीके से स्वस्थ रहने की आदत विकसित करना है।