बरहरवा:साहिबगंज जिले के बरहरवा स्थित आरबी पैलेस में प्रेस क्लब बरहरवा की ओर से होली मिलन सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक आनंद ने की। समारोह में शहर के कई गणमान्य लोगों, पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर क्षेत्र के सांसद Vijay Hansda की माता शांति सरोजिनी मुर्मू सहित समाजसेवी सुमन कुमार, शेखर शर्मा, दिलीप शाह, नसीर अहमद, कुमार भगत, कुसुमाकर तिवारी समेत कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष श्रीमती अर्पिता दास एवं वार्ड सदस्यों को डायरी, पेन और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रेस क्लब के संरक्षक रामनाथ विद्रोही ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह के दौरान पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित शहर के गणमान्य लोगों ने कहा कि प्रेस क्लब समाज को जागरूक करने के साथ-साथ सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजनों से पत्रकारों और समाज के बीच बेहतर संवाद स्थापित होता है।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के सदस्य भक्ति पांडे, देवजीत कुशवाहा, अभिजीत कुमार, सोनू ठाकुर, प्रेम कुमार, बेंजामिन हेंब्रम, राहुल कुशवाहा, संतोष कुमार तिवारी, भास्कर घोष, विश्वजीत शर्मा, फरूक हसन, मुख्तार, शिव शक्ति कुशवाहा, श्याम कुमार सहित कई सदस्य और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।