रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)
घाघरा थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने की।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से होली के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है, इसलिए सभी लोग मिलजुलकर शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाएं।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक तत्वों की गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। प्रशासन की ओर से पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।
👥 बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित
कुमार रवि, विपिन बिहारी सिंह, प्रदीप प्रसाद, धन कुमार साहू, अनिरुद्ध दुबे, विजय साहू, अमित ठाकुर, नवीन साहू एवं कमलेश ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।