बोकारो जिले के अंतर्गत विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अनुमंडलीय अस्पताल में राइडर सिक्युरिटीज सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के अधीनस्थ कार्यरत आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी पिछले 13 दिनों से अपने छः माह के बकाया वेतन के भुगतान, ईएसआईसी एवं इपीएफ का लाभ देने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। इन आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से पूरे जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है। 13 दिन हड़ताल के बावजूद आज तक किसी भी स्तर से इन हड़ताल में बैठे स्वास्थ्य कर्मियों से वार्ता की कोई पेशकश नहीं की गई है, ना ही इनकी मांगों को पूरा करने हेतु कोई सकारात्मक पहल का कोई संदेश है।
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) के जिला महासचिव प्रदीप कुमार विश्वास ने बोकारो जिला उपयुक्त को एक आग्रह पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र लिखकर आए किया है माननीय उपायुक्त महोदय स्वयं हस्तक्षेप करें, जिले की प्रभावित स्वास्थ्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्य कर्मियों के साथ वार्ता हेतु समुचित कार्रवाई करें। ताकि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था फिर से पटरी पर आ सके और इन आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों को पूरा करने हेतु कोई सकारात्मकता अथवा वैकल्पिक मार्ग प्रशस्त हो सके।
सीटू के जिला महासचिव प्रदीप कुमार विश्वास ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा 13 दिन हड़ताल के बावजूद किसी भी तरह के वार्ता की पेशकश नहीं करना यह मानवता के भी खिलाफ है। आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी जो स्थाई प्रवृत्ति के काम को बहुत कम वेतन में करते हैं इसके बावजूद उन्हें छः महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा की जो स्वास्थ्य कर्मी दूसरे के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए दिन-रात लगे रहते हैं, खुद उनके स्वास्थ्य हेतु ईएसआईसी के तहत लाभ देने का प्रावधान है लेकिन संबंधित एजेंसी की गलती की वजह से इन्हें ईएसआईसी का लाभ नहीं मिल रहा है। हड़ताली स्वास्थ्य कर्मी ईपीएफ के लाभ सभी वंचित है।