गोमिया— पुलिस की तत्परता से पिछले दिनों हुई हत्या के बाद हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल जेल भेजा गया। जिसे लेकर अनुमंडल पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस किया गया। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए श्री वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि 1 दिसंबर को तेनुघाट ओपी अंतर्गत तेनुघाट डैम किनारे एक अज्ञात शव बरामद हुआ।
जिसे लेकर तेनुघाट ओपी में मामला दर्ज किया गया और पुलिस जांच पड़ताल में लग गई। जिससे यह पता चला कि वह शव पेटरवार थाना अंतर्गत अलगड्डा टोला पूर्णाडीह निवासी हेमलाल मुर्मू की है जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष थी। जिसे अपराधियों के द्वारा साक्ष्य छिपाने की नियत से हत्या कर शव को डैम किनारे फेंक दिया। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार कांड का त्वरित उद्भेदन करते हुए दो आरोपी पेटरवार थाना अंतर्गत अलगड्डा टोला पूर्णाडीह निवासी विशाल कुमार सोरेन और कसमार थाना अंतर्गत कसमार चट्टी निवासी चंदू डे उर्फ रूपेश कुमार को गिरफ्तार किया।
साथ ही हत्या में प्रयुक्त खून लगा बांस का लठ्ठा और घटना में प्रयोग किया हुआ बाइक बरामद किया गया। इस बारे में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी मृतक के घर पर शराब पी रहे थे और मृतक के द्वारा कुछ बाता बाती हुई जिसे लेकर दोनों आरोपी ने मृतक हेमलाल मुर्मू को तेनुघाट डैम किनारे लाकर हत्या कर दिया।
छापामारी दल में जरीडीह अंचल पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र सिंह, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो, पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा, कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार, तेनुघाट ओपी पुलिस अवर निरीक्षक मनोज तिर्की, कुलदीप कुमार राम, रंजन कुमार सहित तेनूघाट ओपी एवं कसमार थाना के सशस्त्र दल मौजूद थे।