गुमला: यातायात नियमों की अनदेखी पर सख्ती, 70 से अधिक चालकों पर जुर्माना

गुमला: यातायात नियमों की अनदेखी पर सख्ती, 70 से अधिक चालकों पर जुर्माना

Views: 55
0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second
गुमला: यातायात नियमों की अनदेखी पर सख्ती, 70 से अधिक चालकों पर जुर्माना

प्रेम कुमार साहब,

घाघरा गुमला:-गुमला सड़क सुरक्षा को और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के मद्देनजर, मोटर यान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह और सड़क सुरक्षा प्रबंधक ने कीर्तिक उराँव कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात की। इस दौरान कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राओं पर विशेष नजर रखने तथा कॉलेज गेट पर नियमित जांच अभियान चलाने पर सहमति बनी।
जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) ज्ञान शंकर जायसवाल के निर्देश पर शुक्रवार को के.ओ. कॉलेज के समीप स्थित ब्लैक स्पॉट पर एक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बच-बचाकर भागने की कोशिश करने वाले लोग दिखे, लेकिन ओवरस्पीडिंग करने वालों समेत नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। 3 नवंबर से 9 नवंबर तक चलने वाले इस विशेष सप्ताहिक अभियान में जागरूकता और जुर्माना, दोनों पर जोर दिया जा रहा है।

40 से ज्यादा चालकों पर कार्रवाई

इस अभियान के तहत बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, ओवरस्पीडिंग और जरूरी कागजात न होने पर कार्रवाई की गई। कुल 40 से अधिक चालकों पर जुर्माना लगाया गया और 52,000 रुपये की धनराशि वसूली गई। मोटर यान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह ने बताया कि चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।

गुमला: यातायात नियमों की अनदेखी पर सख्ती, 70 से अधिक चालकों पर जुर्माना


जांच दल ने लोगों को ‘गुड सेमेरिटन’ (नेक व्यक्ति) योजना के बारे में भी जानकारी दी। इसके तहत सड़क दुर्घटना में घायल को ‘गोल्डन आवर’ के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 2,000 रुपये के नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिए जाने का प्रावधान है। साथ ही, हिट एंड रन मामलों में मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये और गंभीर चोट पर 50,000 रुपये के मुआवजे की जानकारी भी बतलाई गई
इस अवसर पर सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभास, सूचना प्रौद्योगिकी मंटू रवानी , प्रणय कांशी तथा पुलिस बल मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल गोमिया द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल गोमिया द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन

मलखा बाबा थान के सामने हार्डवेयर दुकान में हजारों की चोरी

मलखा बाबा थान के सामने हार्डवेयर दुकान में हजारों की चोरी

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post