शरद पूर्णिमा पर बंगाली समुदाय ने परंपरागत ढंग से की माँ लक्ष्मी की पूजा

शरद पूर्णिमा पर बंगाली समुदाय ने परंपरागत ढंग से की माँ लक्ष्मी की पूजा

Views: 66
0 0
Read Time:1 Minute, 37 Second
शरद पूर्णिमा पर बंगाली समुदाय ने परंपरागत ढंग से की माँ लक्ष्मी की पूजा

कोटालपोखर (साहिबगंज)। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के कोटालपोखर, पथरिया, सोनाकंड, मयूरकोला सहित आसपास के गाँवों में बंगाली समुदाय के लोगों ने धन और वैभव की देवी माँ लक्ष्मी की पूजा बड़े ही परंपरागत और श्रद्धापूर्ण ढंग से की।

संध्या वेला में माँ लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा में दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बंगाली समुदाय के महिला एवं पुरुष भक्तों ने दिनभर उपवास रखकर माँ लक्ष्मी की आराधना की और समृद्धि की कामना की।

पूजन के दौरान फल-फूल के साथ-साथ माँ को चूड़ा-गुड़, खीर-पूरी, नारियल के लड्डू और अन्य पारंपरिक व्यंजन का भोग लगाया गया। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात माँ लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन, सुख और समृद्धि की वृद्धि होती है।

मौके पर पूजा समिति के सदस्य अनिल साहा, भरत साहा, राजीव गुप्ता, बिजया साहा, बालदेव साहा, मनोज कुमार, संजय, कलेश्वर, पवन, राहुल सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

झारखंड मजदूर संघ(प्रजातांत्रिक) की बैठक।

झारखंड मजदूर संघ(प्रजातांत्रिक) की बैठक।

गोमिया में पुलिस का होटल-लॉज पर छापा, अनैतिक गतिविधियों की जांच में नहीं मिला सबूत

गोमिया में पुलिस का होटल-लॉज पर छापा, अनैतिक गतिविधियों की जांच में नहीं मिला सबूत

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post