बरहरवा:- बोरियो पुलिस ने आज सोमवार को थाना क्षेत्र के पत्थरघट्टा- सिमड़ा नदी में तैरते हुए एक युवक की लाश बरामद किया है। लाश की पहचान मैसोल गांव के सुनील हेम्ब्रम(36) के रूप में की गयी है। पहचान मृतक की माँ संझली सोरेन ने की। संझली ने बताया कि उसका पुत्र सुनील विगत रविवार को रात 12 बजे अपने ससुराल डोमडी जाने के लिए घर से निकला था। नदी में वर्षा का पानी लबालब भरा हुआ था। नदी पार करते समय पानी में डूब कर बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार के अहले सुबह गांव के चरवाहों ने सुनील की लाश नदी में तैरते हुए देखा। सुनील के मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुनील की माँ ने बताया कि उसको एक संतान है। घटना की सूचना मिलते हीं पुअनि रामधन उरांव पत्थरघट्टा-सिमड़ा नदी पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।