
बरहरवा ।सीतापहाड़ कैथोलिक चर्च में माता मरियम हेलमेल पर्व कल 19 मार्च को होगी। जिसको लेकर चर्च की ओर से को तैयारियां अंतिम चरण पर है।
हेलमेल पर्व में पश्चिम बंगाल, बिहार व झारखंड के विभिन्न जिलों से 35 से अधिक फादर व 7 हजार से अधिक ईसाई धर्मावलंबियों शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर गांधी जयंती मध्य विद्यालय में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है।
इधर अतिथि फादर व गणमान्य व्यक्ति को स्वागत के लिए होली क्रोस उच्च विद्यालय के छात्राओं की ओर से तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 8 बजे से आराधना के साथ होगा।
वहीं 9 बजे माता मरियम के नाम विभिन्न रंगों के झंडा फहराया जाएगा व 10 बजे से सभी अतिथि फादरों के द्वारा संयुक्त रूप से मिस्सा पूजा किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में फादर जीशु राज, फादर इग्नेशियस सोरेन, फादर समीर, पेरिस काउंसिल के अध्यक्ष लाउस हांसदा, दासो मरांडी, संटु हांसदा, मनोज टुडू, वीणा सोरेन, मेरी मुर्मू, स्टेलिना बेसरा, माटिलदा मरांडी, असीम मरांडी, ब्लासियुस मुर्मू व अन्य जुटे है।