नोडल पदाधिकारी रामा रविदास की अध्यक्षता में किया गया डोर-टु-डोर सर्वे की समीक्षा
लातेहार: शुक्रवार को नोडल पदाधिकारी रामा रविदास, (ट्रिपल टेस्ट कोषांग)-सह-अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में लातेहार जिलान्तर्गत नगर पंचायत में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिये जाने की पात्रता निर्धारण हेतु डोर-टु-डोर सर्वे कार्य की समीक्षा किया गया।
जिसमें लातेहार नगर पंचातय के वार्ड सं0-2, 5, 8, 9, 10, 11 एवं 13 में सर्वेक्षण कार्य में प्रगति अपेक्षित नहीं पाई गई। जिसके आलोक में संबंधित पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
साथ ही डाटा एंट्री को बढ़ाने हेतु नगर प्रशासक, नगर पंचायत, लातेहार को निदेशित किया गया।
बैठक में प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, लातेहार, राजीव रंजन, नगर प्रशासक, नगर पंचायत, लातेहार, विवेक मिश्रा, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, लातेहार, अमृतेश कुमार सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी, लातेहार, गौतम कुमार साहु, जिला शिक्षा अधीक्षक, लातेहार एवं देवनाथ चौरसिया, जिला पशुपालन पदाधिकारी, लातेहार उपस्थित थे।