लातेहार:- सदर प्रखंड के नेवाड़ी ग्राम में शनिवार को जियो बीपी कंपनी का रिया फ्यूल्स नामक पेट्रोल पंप का उद्घाटन लातेहार के समाजसेवी जवाहर प्रसाद सिन्हा व निर्वतमान नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
मौके पर संबोधित करते हुए समाजसेवी जवाहर प्रसाद सिन्हा ने कहा कि इस गांव में पेट्रोल पंप खुल जाने से लोगों को काफी सहूलियत और सुविधा होगी।इस पेट्रोल पंप के खुलने से पतरातू, नेवाड़ी, तुबेद, डीही व मुरुप समेत आसपास के लोगों को सुविधा मिलेगी।
इसके साथ ही तेल लेने के लिए लातेहार नही जाना पड़ेगा। नगर पंचायत के निर्वतमान उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा ने कहा कि यहां पंप खुलने से यहां के लोगों को लाभ होगा।
उन्होंने बताया कि ग्राहकों को यहां बेहतर सुविधा प्रदान की जाएगी। इस मौके पर असीम बाग, विकास कांत पाठक, मोहर सिंह, गोविंद प्रसाद, किशोर उपाध्याय, सचिदा प्रसाद समेत काफी लोग शामिल थे।