उत्तर प्रदेश:- खबर एक उतर प्रदेश के बरेली आ रही हैं जहा एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की एक कार में तीन लोग सवार होकर गूगल मैप के सहारे चल रहें थे।और अचानक कार पुल से नीचे गिर गई। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। वही आसपास के ग्रामीणों ने रामगंगा नदी पर जाकर देखा तो क्षतिग्रस्त गाड़ी दिखाई पड़ी।गाड़ी में सवार तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी।
इसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिवार के लोगों को बताया कि गाड़ी में जीपीएस (गूगल मैप) के सहारे सभी लोग जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। इसके बाद परिवार के लोग इस विभाग के अधिकारियों को दोषी मान रहे हैं।
कारण की अधिकारियों की लापरवाही से पुल को अधूरा छोड़ दिया और कोई बैरिकेडिंग नहीं की गई थी। गाड़ी में तीन लोग सवार थे। गाड़ी मे सवार फर्रुखाबाद के विवेक कुमार, अमित और कौशल थे। गाड़ी दातागंज की ओर से गूगल मैप के सहारे आ रही थी। बताया जा रहा है की तभी अधूरे पुल पर चढ़ गई और नीचे जा गिरी।
शादी में शामिल होने जा रहे थे कार सवार
जब ग्रामीणों ने सुबह घटनास्थल पर जाकर देखा तो आसपास खून पड़ा हुआ था। गाड़ी में देखा तो तीनों की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद तीनों की शिनाख्त हुई। परिवार के लोगों का कहना है कि सभी लोग गांव में एक शादी में शामिल होने के लिए आ रहे थे।
पुलिस ने क्या कहा
इस मामले पर पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह थाना फरीदपुर पर सूचना प्राप्त हुई। एक गाड़ी पुल से गिरकर के छतिग्रस्त हो गई। फरीदपुर पुलिस और बदायू से दाता गंज पुलिस मौके पर पहुंची। अचानक पुल खत्म होने से कार नदी में जा गिरी। मोके से तीन लोगों के शव निकले गए।