संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,
लातेहार:- मनिका प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को महा गठबंधन प्रत्याशी रामचंद्र सिंह क्षेत्र भ्रमण के दौरान कांग्रेस में दिनेश कुमार, विकास कुमार सिंह ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कांग्रेस महागठबंधन प्रत्याशी रामचंद्र सिंह ने अपने हाथों से कांग्रेस का पट्टा पहनकर कांग्रेस में शामिल किया।
कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा पर ओबीसी विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का समर्थन किया और कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
कांग्रेस का दामन थामते हुए दिनेश कुमार एवं विकास सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार ओबीसी समुदाय की अनदेखी कर रही है और उनके विकास के प्रति असंवेदनशील बनी हुई है। “मैं हेमंत सरकार की जनहितकारी योजनाओं से प्रभावित हूं और इसीलिए कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं,” विकास सिंह ने कहा। उन्होंने यह भी आह्वान किया कि मनिका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र सिंह को जीत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बार-बार नए प्रत्याशी की मांग के बावजूद पुराने विधायक पूर्व हरेकृष्ण सिंह को ही टिकट दिया गया है, जिससे कार्यकर्ताओं में असंतोष है।
विकास सिंह ने कहा, “भाजपा नेतृत्व की इस नीति ने हमें निराश किया कहीं नहीं रह गया है और इस कारण हमने कांग्रेस में जाने का निर्णय लिया।” मौके पर कांग्रेसी शामिल होने वाले शंभू कुमार विजय सुभाष प्रसाद प्रभु चंद्रवंशी प्रसाद शंभू पासवान तूनमुन कुमारइस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया और कहा कि जनप्रतिनिधियों का पार्टी में आना इस बात का प्रमाण है कि हेमंत सरकार की योजनाएं सही दिशा में हैं और ओबीसी हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि कामेश्वर प्रसाद यादव 20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव, कांग्रेस नेता बृंद बिहारी यादव, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मिथिलेश पासवान, कांग्रेस नेता सुरेंद्र भारती, पूर्व मुखिया संजय सिंह,युवा अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, सरयू यादव, रामवृक्ष यादव शंभू पासवान सुरेंद्र ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे