
मनिका:- प्रखंड क्षेत्र के लैंपस के सामने कांग्रेस का चुनावी कार्यालय का दिन रविवार को कांग्रेस पार्टी के मनिका विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी रामचंद्र सिंह ने विधि विधान पूर्वक नारियल फोड़कर एवं फीता काट कर किए उद्घाटन।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद देखे गए। कार्यालय उद्घाटन के बाद मंच से लोगों को संबोधन करते हुए मनिका के पूर्व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि रंजीत प्रसाद साहू ने भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड का जो भाजपा का चुनाव प्रभारी है वे असम का मुख्यमंत्री है और उनके द्वारा जो भाषण दी गई कि अगर भाजपा की सरकार बनेगी तो गोगो दीदी योजना के अंतर्गत सभी महिलाओं के खाते में ₹2100 प्रति महीना आएगा और 5 वर्षों में 2,87,000 लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

श्री साहू ने कहे कि भाजपा के लोग झूठ बोल रहा है उन्होंने कहा कि केंद्र चुनाव में भी मोदी जी के द्वारा 2 करोड़ नौकरी का घोषणा किया गया था परंतु आज तक एक भी व्यक्ति को नौकरी नहीं दिया गया वहीं उन्होंने कहे की झारखंड सरकार सभी महिलाओं को ₹1000 प्रति महीना देने का कार्य कर रही है और दिसम्बर माह से इसकी राशि ₹2500 प्रति महीना कर दी जाएगी।
इस अवसर पर दूसरे दूसरे दलों से सैकड़ो की संख्या में लोग कांग्रेस का दामन थामा वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह ने मंच से लोगों को संबोधन करते हुए कहा कि झारखंड सरकार के किए गए कार्यों के बारे में आप लोग घर-घर में जाकर लोगों को बताइए उन्होंने कहा कि अभी क्षेत्र में कई तरह का विकास कार्य अधूरे पड़े हुए हैं।
जिसे हमें पूरा करना है गांव को ही शहर की तरह हमें बनाना है जिसके लिए आगामी 13 तारीख को भारी से भारी मतों से हमें विजय दिलाए।
मौके पर रंजीत प्रसाद साहू, दरोगी प्रसाद यादव, महेंद्र ठाकुर ओम प्रकाश यादव सरयू यादव विश्वनाथ पासवान, सुजीत प्रसाद साहू, कामेश्वर प्रसाद यादव गुलाम हुसैन, समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे