राँची :– झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा कांग्रेस और झामुमो के बीच 70 सीटों के बंटवारे और शेष 11 सीटों पर राजद और वाम दल के लिए छोड़ने की घोषणा के साथ राष्ट्रीय जनता दल के खेमे में गहरी नाराजगी देखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल अपने जन आधार को देखते हुए 20 से 22 सीटों पर दावेदारी मानती है हालांकि उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि लगभग 12 सीट भी यदि इंडिया गठबंधन में राजद को मिले तो समझौता किया जा सकता है। सांसद मनोज झा ने कहा कि सीट शेयरिंग के संबंध में बातचीत चल रही है।
आगे जो भी बातें होंगी उन्हें साझा किया जाएगा। इंडिया गठबंधन में राजद के रहने या फिर बाहर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन के जनक के रूप में राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी भूमिका निभाई थी। आज भी इंडिया गठबंधन से बाहर जाने का कोई सवाल नहीं बनता है।