लातेहार:- जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में झारखण्ड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना अन्तर्गत तृतीय किस्त भुगतान हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी,मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, जिप सदस्य विनोद उरांव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन व उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक मदद देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत, महिलाओं को सालाना 12,000 रुपये की राशि दी जाती है, जिसका मासिक भुगतान 1,000 रुपये होता है। इस योजना का लाभ लें। यह योजना उन महिलाओं के लिए है जिनकी आर्थिक स्थिति कमज़ोर है।
इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त द्वारा 30 लाभुकों के बीच तृतीय किस्त भुगतान हेतु स्वीकृति पत्र वितरण किया गया।
इस दौरान उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह,जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे,मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, जिप सदस्य विनोद उरांव,डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन , जेएसएलपीएस डीपीएम संतोष कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी–सोशल मीडिया पब्लिसिटी पदाधिकारी सुधा राज, संबंधित अन्य पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।