
लातेहार:- झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान बुधवार को लेस्लीगंज दौरा के दौरान लातेहार जिला अध्यक्ष राजेंद्र पासवान के आवास में रुके। लातेहार जिला अध्यक्ष राजेंद्र पासवान के तत्वावधान में उनके आवास में जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्र पासवान ने शाल ओढ़ाकर स्वागत किए। जबकि जिले के लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 23 सितंबर को लेस्लीगंज के धरती में सभा को संबोधित करेंगे साथ ही लातेहार में भी सभा में भाग लेंगे।इसी की जायजा लेने के लिए मैं खुद चलकर लेस्लीगंज का दौरा कर रहा हूं। कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह उत्साह बनाए रखे। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है।

मौके पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पासवान, उपाध्यक्ष शिवनंदन पासवान, सचिव योगेंद्र जी, सचिव दिलीप राम, लक्ष्मण कुमार, रोहित कुमार, अशोक पासवान, अखिलेश प्रजापति इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।