जमशेदपुर :- उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ के समय मृत जमशेदपुर के कंचन नगर बर्मामाइंस निवासी मुर्मूल्ला सुरया के परिजनों से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने मुलाकात की। उन्होंने भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी से मृतक के परिजनों की मोबाइल पर बात कराई। इस दौरान भाजपा की ओर से मृतक के परिजनों को 1 लाख रुपये की मदद देने का आश्वासन दिया गया।
उधर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास भी पीड़ित परिवार से बात किए तथा एक लाख रुपये का सहायता देने का भरोसा दिलाया।कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि पूर्व में 15 लोगों की उत्पाद सिपाही दौड़ा के दौरान अपनी जान गंवा दिये। परंतु सरकार ने दौड़ के प्रक्रिया में बदलाव नहीं किया। उन्होंने महज 24 मिनट में 5 किमी की दौड़ पूरा करने की बाध्यता को अव्यवहारिक बताया।
मृतक के परिवार से मिलने वालों में कुलवंत सिंह बंटी के लाले महेंद्र रजक , संतोष ठाकुर , सौरभ श्रीवास्तव आदि शामिल थे।