
संवाददाता
महुआडांड/लातेहार :महुआडांड़ प्रखंड के अंतर्गत सोहर पंचायत में परम पुज्य अवधूत भगवान राम सामुहिक सर्वजातिय सर्वधर्म निःशुल्क विवाह समारोह में 11 जोड़ो की शादी कराई गई। साथ ही विवाहित जीवन को चलाने के लिए जरूरी समान जैसे साईकिल, बर्तन, पलग, कुर्सी, पखां, बक्सा अन्य भी प्रेरर्णा परमार्थ आश्रम (प्रयागराज) की ओर से दिया गया। मौके पर मौजूद लोगो ने विवाहित जोड़ो को सुखमय जीवन के लिए आशिर्वाद दिया।विवाह समारोह कार्यक्रम प्रेरर्णा परमार्थ आश्रम (प्रयागराज) की ओर आयोजित कि गई थी।
वही संस्था की ओर से सभी के लिए भोजन का प्रबंध किया गया था। मौके पर बाबा प्रियदर्शी राम (बनोरा रायगढ़ छत्तीसगढ ) बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय गढ़वा के कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह, सरना समाज से अजय उरांव समेत प्रखंड जिला परिषद सदस्य इस्तेला नगेसिया, मायापुर मुखिया सुभाष सिंह, महुआडांड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद समेत आरएसएस के कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।