
जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत श्री शनि देव भक्त मंडली ट्रस्ट की ओर से सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित की गई। श्री शनिदेव भक्त मंडली भीषण गर्मी के बीच स्वर्गीय मखौला देवी जी की स्मृति में 41वे और इस वर्ष के आठवें रक्तदान शिवर का आयोजन सदर अस्पताल खासमहल में किया।

शिविर का संचालन सुबह 9 बजे से साम के 5 बजे तक किया गया। शिविर में कुल 78 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया।
मंडली के उपाध्यक्ष पंकज कुमार रामा,सुंदरनगर शाखा प्रमुख सुनील पासरीजा,सुधीर नायक, मिलन बेरा, सतीश चांचरा,धीरेन महतो,पार्थों घोष, सत्यन घोष, बिश्वजीत प्रामाणिक,देवब्रत सिंह कुशवाह,दुष्यंत प्रधान,अजय मंडल, दिबेंदु दास राय,अतुल मुखर्जी,आशीष बैनर्जी, गौरांगो धर,अमित कुमार,मानिक गोराई,मंटू सिंह मोदक,तपन कुमार पात्र,रवि मुर्मू,बिंदु भूषण सिंह, गुरुपोदो मुर्मू,दिनेश साह, बेबी दत्ता,अनिमेष गोराई,स्वरूप कुमार गांगुली,संदीप धर, सुब्रतो घोष,अमित सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
मंडली का अगामी रक्तदान शिविर 4 अगस्त को दुग्धा पंचायत परिसर और मेदांता हॉस्पिटल रांची में होगा।