संवाददाता,
मनिका/लातेहार:- चतरा लोक सभा से भाजपा प्रत्यासी कालीचरण सिंह के जीत की खुशी मे बुधवार को मनिका में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा डीजे के साथ एक जुलूस निकाला गया।जुलूस पंचफेड़ी चौक से चलकर मनिका हाई स्कूल तक गया।जुलूस में शामिल भाजपा कार्यकर्तों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई देते हुए डीजे के धुन पर जमकर झूमे इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम, कालीचरण सिंह जिंदाबाद,भाजपा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।जुलूस के दौरान भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी भी किया तथा पटाखे फोड़े।जुलूस में शामिल लोगों में प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित राज उर्फ गोलू, युवा भाजपा जिला अध्यक्ष छोटू राजा, एस सी मोर्चा जिला अध्यक्ष बबन पासवान,विश्वनाथ राय,अजय प्रसाद,अरुण ठाकुर,प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी,बबलू दुबे,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।