
संवाददाता,
लातेहार:- अंशी अगेरिया की मौत कर्नाटक राज्य के मंगलूरु जिले के बेलटंगडी थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिलते ही राज्य व जिला प्रशासन के प्रयास से आज शव को वापस लाया गया है।राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने परिवार एवं मैंगलोर पुलीस से बात कर मामले का सत्यापन किया। पुलीस ने आत्महत्या का मामला बताया और मृतक के शव को लेने के लिए परिवार के सदस्यों को थाने में उपस्थित होने को कहा। अत: परिवार के सदस्य को शव को प्राप्त करने हेतु मैंगलोर जाने के लिए हवाई जहाज से मृतक के परिजन मैंगलोर पहुंचे। पुलिस व लोकल एनजीओ के सहयोग से एफआईआर व पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कर के शव को एंबुलेंस से मंगलौर से लेकर बैंगलोर पहुंचे।उसके बाद राज्य व जिला प्रशासन के प्रयास से गुरुवार को बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची मृतक का शव लाया गया। फिर रांची से लातेहार लाया गया। मृतक के परिजन का रांची से मैंगलोर आने जाने व शव को लाने का खर्च कल्याण विभाग झारखंड द्वारा दिया गया है।