संवाददाता,
महुआडांड़/लातेहार :- महुआडांड प्रखण्ड में मौसम का मिजाज पूरे उफान पर है। बढ़ती तपिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लू के थपेड़ों से लोगों के चेहरे झुलस रहे हैं। सुबह 9 बजते ही इसका असर दिखने लगता है। रोज कमाने खाने वाले कामगारों को अधिक परेशानी हो रही है। चिलचिलाती धूप के कारण पक्षी भी पानी नहीं मिलने से गवा रहें हैं अपनी जान लोग दिन का काम जैसे तैसे निपटा कर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपने अपने घरों में दुबके रहते हैं। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। इसका असर व्यापार जगत पर भी पड़ रहा है।
एक ओर प्रचंड गर्मी और दूसरी ओर अनियमित विद्युतआपूर्ति से लोग परेशान हैं। बढ़ती गर्मी से सड़कों पर पैदल चलनेवालों की संख्या न के बराबर हो जाती है।वहीं मच्छर का प्रकोप भी बढ़ गया है। पिछले चार दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण जल स्त्रोतों का स्तर नीचे जा रहा है। जिससे किसान अपने खेतों में लगे साग सब्जियों में पटावन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं तरबूज, खीरा, कंकड़ी की कीमतें बढ़ रही है। प्रखंड में तापमान की स्थिति 27 मई को 39 से 40 डिग्री, 28 मई को 44 डिग्री और 29 मई को 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।