लातेहार:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधियों के तहत आज मानव श्रृंखला का निर्माण किया गय। उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग श्री सुरजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में इसका आयोजन किया गया। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत विशाल मानव श्रृंखला बनाकर कर एक दूसरे के हाथों को पकड़े हुए कृषि कार्यालय से डेमोक्रेसी रैली निकाली गई। इस बृहद आयोजन में विशाल मानव श्रृंखला बनाकर समाहरणालय, बाईपास चौक, थाना चौक से होते समस्त मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया।जागरूकता रैली का समापन जिला खेल स्टेडियम में किया गया।
मानव श्रृंखला बनाकर डेमोक्रेसी रैली के दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारी, छात्र-छात्राओं ने “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो” आदि नारे लगाए। इस अवसर पर विशाल मानव श्रंखला में मतदाता जागरूकता संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियों द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया गया।इस मानव श्रृंखला का मूल उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना है। हम सभी को अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए मताधिकार का प्रयोग कर एक सशक्त भारत के निर्माण में भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उप विकास आयुक्त ने सभी को निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सभी अपने आस पड़ोस के लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करें।
इस दौरान नुकड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता गीत एवं सेल्फी स्टैंड में लिखे स्लोगन के माध्यम से 20 मई को लोकतंत्र के महापर्व में शतप्रतिशत मतदान में सहभागिता के लिए मतदाताओं को जागरूक किया गया।
मानव श्रृंखला डेमोक्रेसी रैली में जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी, स्कूली छात्र छात्राएं, एनसीसी के कैडेट, सेविका सहायिका, जल सहिया की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
इस दौरान आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, स्वीप नोडल पदाधिकारी अनिल मिंज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेंब्रम, जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार, डीपीएम जेएसएलपीएस संतोष कुमार, बनवारी साहू कॉलेज, एनएसएस के नवल किशोर प्रसाद, एवं भारी संख्या में भीड़ उपस्थित थे।