
झारखंड में मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ सकता है। अगले चार से पांच दिनों में तापमान में बढ़त के आसार हैं।आज कई जगहों पर हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी के बीच हो सकती है। कल से मौसम विभाग ने किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। कल से मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
13 अप्रैल से किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि 13 अप्रैल को आशिंक बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। 14 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जाहिर की गई है। 15 अप्रैल से मौसम शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग ने जाहिर की है। 17 अप्रैल तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।पिछले 24 घंटे के मौसम के पर नजर डालें तो राज्य में कई जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। राज्य में सबसे अधिक बारिश सिमडेगा में 12 mm दर्ज की गई है । राज्य में सबसे अधिक तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में तापमान में कई जगहों पर गिरावट आई जिनमें जमशेदपुर, चक्रधरपुर, बोकारो औऱ चाईबासा प्रमुख हैं।