लातेहार:- जिला के चन्दवा डीएसपी अरबिन्द कुमार व इनके बोर्डी गार्ड के द्वारा झारखण्ड आन्दोलनकारी व प्रतिष्ठित पत्रकार राजीव कुमार उरांव को प्रताड़ित व प्रतिष्ठा हनन करने के सवाल पर पलामू प्रमंडल के आई जी नरेन्द्र कुमार सिंह को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल ज्ञापन सौंपा।
16 मार्च को संध्या में चन्दवा डीएसपी अरबिन्द कुमार बीलोरो गाडी सेअपने बार्डी गार्ड के साथ इन्दिरा गांधी चौक चन्दवा मे चाय दुकान पर चाय पिने गया। उसी समय नमक के बोरा पर एक पुलिसकर्मी पेशाब करने लगे। पत्रकार राजीव कुमार उरांव ने कहा कि थोड़ा हटकर पेसाब कीजिए। इतना ही बात पर पुलिसकर्मी आया और पत्रकार व झारखण्ड आन्दोलनकारी राजीव कुमार उरांव के चेहरे पर गर्म चाय झोंक दिया और मारपीट करते हुए गाड़ी पर बैठा कर चन्दवा थाना के हाजत मे ले जाकर बन्द कर दिया। पुनः दो घंटे के बाद छोड़ दिया। बाद में थाना जाकर मुकदमा वापस करने का धमकी दे रहा है व झुठा मुकदमा में फसाने का धमकी दे रहा है। प्रतिनिधि मंडल मे झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक सतीश कुमार प्रमंडलीय अध्यक्ष बिकेश शुक्ला आन्दोलनकारी तुलसी शुक्ला जितेन्द्र सिंह शामिल थे।बिकेश शुक्ला प्रमंडलीय अध्यक्ष, झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा ।