
चाईबासा:- पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र में तालाब पर नहाने गई आठवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ पांच युवकों ने गैंगरेप किया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
पीड़िता की मां ने बताया कि मंगलवार को दिन 11 बजे उनकी बेटी नहाने के लिए गांव से कुछ दूरी पर स्थित तालाब पर गई थी। उस वक्त तालाब पर कोई नहीं था।इसी का फायदा उठाते हुए पांच लड़कों ने मेरी बेटी का मुंह दबाकर नजदीक के जंगल में ले गया।और सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वह बदहवास हाल में घर लौटी तो उसने हमें इसकी जानकारी दी।तब मैने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए हॉस्पिटल भेजा।इधर लड़की को लड़को के द्वारा धमकी दी गई कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसका और उसके परिवार के लोगों का अंजाम बेहद बुरा होगा। लड़की के परिजनों ने 24 घंटे बाद हिम्मत जुटाकर बुधवार को पुलिस को वारदात की सूचना दी।पांच युवकों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है