जमशेदपुर:- प्रेमी ने फोन पर बात करना बंद किया तो प्रेमिका ने प्रेमी के घर जाकर अपनी हाथ की नस काट ली. मामला जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह की है. इस घटना में प्रेमिका रिंकी तीयू गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन-फानन में प्रेमी दक्षिण टुडू के परिजनों ने तत्काल 100 डायल पर इसकी सूचना दी.सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान अवस्था में रिंकी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. रिंकी बेहोशी की हालत में है.प्रेमी दक्षिण टुडू के पिता ने बताया कि वे लोग बारीडीह गोलचक्कर के पास रहते है जबकि रिंकी बाबूडीह लाल भट्टा की रहने वाली है. एक साल पूर्व दोनो के प्रेम संबंध के बारे में पता चला था. उस वक्त रिंकी को मना किया था पर वह नहीं मानी थी. कुछ दिनों पूर्व रिंकी ने महिला थाना में लिखित शिकायत कर दी थी. थाने से बुलावा आने के बाद आज वे लोग महिला थाना जाने की तैयारी कर रहे थे. इसी बीच रिंकी घर आ गई. उससे बात करने के दौरान उसने घर पर रखा चाकू उठाया और अपने दोनो हाथों को काट लिया.