
LATEHAR:- सदर प्रखंड अंतर्गत पांडेपूरा पंचायत में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति लातेहार के द्वारा विभिन्न टोला गांव में पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को केंद्र के केंद्रीय एजेंसियों के द्वारा गलत तरीके से बिना साक्ष्य के जेल भेज कर झारखंड सरकार को अपदस्त करने का असफल प्रयास किया गया।जिस संबंध में ग्रामीण क्षेत्रो में न्याय मार्च निकाला गया।

न्याय मार्च के द्वारा आम जनता एवं मंदिरों मस्जिदों एवं देवी मंडप में हेमंत सोरेन के रिहाई हेतु आशीर्वाद लेने काम किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार पांडे ने किया।इस यात्रा में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष इंद्रदेव उरांव, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सूरेश उरांव, प्रखंड सचिव एहसान अंसारी, पंचायत अध्यक्ष इमरान अंसारी, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे