- डाकिया योजनाओं के बाद भी ग्रामीणों को सील पैकेट अनाज उपलब्ध नहीँ,
- मिशन बदलाव के द्वारा पदाधिकारी को कॉल कर मामलों स अवगत कराया
पानी,बिजली एवं मुलभूत सुविधाओं से दूर हरनाखाड़
बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख गुमला।
गुमला:- मिशन बदलाव युवाओं की टीम के द्वारा गुमला सदर के सुदूरवर्ती गावँ टोटो स्थित हरनाखार पहुँच कर वंचित आदिवासी समूह और मूलवासियों के समूह से मिला और ग्रामीणों से बैठक कर समस्याओं के समाधान के लिए पहल किया, मिशन बदलाव के भूषण भगत और अजीम प्रेम जी विस्वविद्यालय के प्रोफेसर सुजीत कुमार ने कहा कि देश मे सामाजिक राजनीतिक आर्थिक बदलाव के लिये सरकार के भरसक प्रयासों के बाद भी धरातल की सच्चाई कुछ और वास्तविकता बयान करती है और सच्चाई है कि देश के सुदूरवर्ती जंगल और पहाड़ों में अवस्थित कई गांव के मुलभूत सुविधा नहीं मिल पा रहा है।आज बच्चों को अब भी सही तरीके से प्राथमिक शिक्षा नहीं मिल पा रही है तो इसका सहज कल्पना किया जा सकता है की आने वाले समय बच्चों का भविष्य क्या होगा और क्योंकि स्कुल का कोई भवन नहीं है और स्कूल आंगनबाड़ी के टूटे फूटे बिलिन्डिंग में चल रहा है और मुस्किल से 16 बच्चे नामांकित है और वो पढ़ाई कर रहे है और ग्रामीणों के एक भी प्रधानमंत्री आवास इनके परिवारों को नहीँ मिला है।पीने के पानी के लिये भी कठिनाई स्थिति का सामना करना पड़ता है और ग्रामीण तीन किलोमीटर दूर पानी के जाते है और सरकार के द्वारा पेयजलापूर्ति के लिये जो व्यस्था किया गया है सभी जर्जर बन चुकी है और दर्जनों परिवार अब भी ऐसे है कि बिजली की व्यस्था नहीं है और सभी अदिमजनजाति मुस्किल परिस्थितियों में जीवन गुजर बसर कर रहे है,आज ग्रामीणों के साथ दौरा के क्रम में मिशन बदलाव के जिला सचिव सैयदा ख़ातून, नगर सचिब ज्योति वर्मा,नगर सचिब बिनय गोप और ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष बिनोद साहू और ग्रामीण उपस्थित थे