मुंगेर के दर्जनों दिव्यांग पुरुष एवं महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर प्रदेश व जिला का रौशन कर चुके हैं:खेल व खिलाड़ी को बढ़ावा देना है , हमारा मुख्य उद्देश्य…. हरिमोहन सिंह.
मुंगेर:- 09 से 13 जनवरी 2024 को पणजी (गोवा) में आयोजित होने वाले सीनियर नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के दिव्यांग पुरुष खिलाड़ी मनीष कुमार का चयन हुआ । मुंगेर जिला खेल पदाधिकारी चंदन कुमार एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर सह मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सेक्रेट्री अंतरास्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह ने संयुक्त रूप से मुंगेर कलेक्ट्रेट में दिव्यांग खिलाड़ी मनीष कुमार को माला पहनाकर सम्मानित किया , साथ ही बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर शुभकामनाएं देते हुए हौसला अफजाई की । साथ ही खेल व खिलाड़ी को बढ़ावा देने में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिए। मौके पर मुंगेर सदर पीडब्लूडी संघ के सेक्रेट्री मिक्कू कुमार झा , दिव्यांग नेत्रहीन महिला खिलाड़ी सोनाली कुमारी , कोच जितेंद्र कुमार तांती , पंकज कुमार आदि मौजूद थे। मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रीत चौधरी , संकल्प साधना के प्रेसिडेंट सुजीत कुमार , मुंगेर पीडब्ल्यूडी संघ के मीडिया प्रभारी सुजीत कुमार , जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के सदस्य, स्पेशल ओलंपिक्स भारत बिहार मुंगेर कमिटी , मुंगेर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आदि सदस्यों ने भी शुभकामनाएं दी।