पंडवा पलामू से भरत शर्मा की रिपोर्ट:-
पंडवा(पलामू):- दिनांक 3 जनवरी 2024 को डाल्टनगंज शिवाजी मैदान में राष्ट्रीय मौर्य सेना पलामू एवम अखिल भारतीय कुशवाहा युवा मोर्चा पलामू के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्त्व पूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमे जिले में समाज के दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम होने के कारण सर्वसहमति से सेना द्वारा पूर्व निर्धारित 7 जनवरी 2024 को होने वाला मिलन समारोह सह बन भोज कार्यक्रम को 10जनवरी 2024 को राष्ट्रीय मौर्य सेना और अखिल भारतीय कुशवाहा युवा मोर्चा पलामू द्वारा संयुक्त रूप से सिंगरा अमानत नदी किनारे राष्ट्रीय मौर्य सेना के बैनर तले मनाने का निर्णय लिया गया।तथा संदेश प्रसारित किया गया की सभी कुशवाह,मौर्य बंधु 10 जनवरी 2024 को इस कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।मौके पर राष्ट्रीय मौर्य सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेश मेहता,संयोजक दिलीप मेहता,महासचिव रवि रंजन मेहता,कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द्र मेहता ,सक्रिय सदस्य अभिषेक मेहता,अखिल भारतीय कुशवाहा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रिंकू मेहता ,सेना के जिला अध्यक्ष मुकेश कांत मेहता ,मुकेश मेहता सहित अन्य उपस्थित थे।