बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख,
गुमला:- गुमला जिले के विशेष रूप से संवेदनशील जनजातीय समूह (PVTG) के विकास को लेकर जिले में संचालित पीवीटीजी मिशन के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से जिले में श्री बी.एन. प्रसाद (संयुक्त सचिव, जनजातीय कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार) का आगमन हुआ। सर्किट हाउस सभागार में श्री बी.एन. प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी सहित संबंधित विभागों के वरीय अधिकारी शामिल रहें।
बैठक में जिले में हुए पीवीटीजी ग्रामों के सर्वे रिपोर्ट की श्री बी.एन. प्रसाद के द्वारा समीक्षा की गई। उन्होंने जिले के चिन्हित 162 पीवीटीजी ग्रामों के विकास से संबंधित आवश्यक योजनाओं पर चर्चा की।उन्होंने कहा कि सभी विशेष जनजातीय परिवारों का पक्का मकान बनाना, प्रत्येक गांव में रोड कनेक्टिविटी हो,शत प्रतिशत ग्रामों को नल जल योजन से अच्छादित करना ,मोबाइल मेडिकल यूनिट की व्यवस्था, कौशल विकास, समुदायिक भवन निर्माण, सोलर पावर, मोबाइल टावर के इंस्टालेशन आदि जैसे मुख्य बिंदुओं पर प्राथमिकता के आधार पर योजनावार तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोई ग्राम उक्त प्राथमिक सुविधाओं से वंचित न रहे इसके लिए सभी अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने जनवरी माह तक शत प्रतिशत पीवीटीजी समुदाय के परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनवाने का भी निर्देश दिया।