लातेहार:- झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड समिति की एक आवश्यक बैठक प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक पांडे के अध्यक्षता में रविवार को जिला मुख्यालय के पानी टंकी स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में संपन्न हुई। जहां निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा किया गया इस दौरान श्री पांडे ने कहा कि योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाई जा रही है। अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाने हेतु पंचायत अध्यक्षों के माध्यम से किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संगठन के विस्तार हेतु बूथ समिति माध्यम से निर्णय लिया गया एवं सभी पंचायत अध्यक्षों को दिसंबर तक अपने पंचायत में सभी बूथ समिति को बनाने का निर्णय लिया गया ।साथ ही पार्टी सदस्यता अभियान को जुद्ध स्तर तक चलने का भी निर्णय लिया गया। मौके पर पंचायत अध्यक्ष रविंद्र उरांव रामचंद्र भगत शुक्र उरांव सुखदेव पुराण विनोद गोस्वामी धनलाल उरांव सुरेंद्र सिंह किशन उरांव कोमल सिंह उपेंद्र सिंह आमिर हुसैन किशोर उरांव कुशल राम एहसान अंसारी प्रखंड उपाध्यक्ष परमेश्वर सिंह राजेश्वर सिंह शमशेर आलम मौजूद थे