
प्रेम कुमार साहू घाघरा,
घाघरा:- दुर्गा पूजा समिति चांदनी चौक घाघरा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी ने फीता काट कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुवे कहा कि नियमित रक्तदान से शरीर स्वस्थ रहता है। जो लोग शारीरिक रूप से स्वस्थ है उन्हें इस पुनीत कार्य मे भाग लेकर रक्तदान करना चाहिए। ऐसे भी कहा गया है कि रक्तदान महादान।

इससे किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है।
मौके पर पुरुष के दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के साथ साथ उनकी अर्धांगनी में भी रक्तदान किया। समिति द्वारा आयोजित उक्त रक्तदान शिविर में कुल 39 यूनिट रक्तदान किया गया। जिनमे अध्यक्ष अमित नाग, संरक्षक मनोज महापात्रा, समिति के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेश के प्रखंड अध्यक्ष अरुण पांडेय, विधायक प्रतिनिधि संजीव उरांव, उपमुखिया नीमा देवी, सावित्री देवी, उमेश सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे। मौके पर गुमला स्वास्थ्य विभाग से राकेश कुमार सिंह, डेविड बड़ा, भरत राम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा से लैब टेक्नीशियन अनूपा कुमारी, संगीता टोप्पो के रक्त संग्रह में अपनी महती भूमिका निभाई।