
धनंजय कुमार का रिपोर्ट,
खरौंधी:- प्रखंड अंतर्गत ग्राम गटियरवा में युवा शक्ति समिति के तत्वाधान में गणेश पूजा एवं देवी जागरण कार्यक्रम रखा गया जिसका मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने कार्यक्रम को फीता काटकर शुभारंभ किया |उन्होंने कहा कि आज बड़े ही खुशी एवं उल्लास का दिन है खुशी का त्यौहार है आज पूरे भारत में गणपति बप्पा मोरया का पूजा प्रारंभ प्रथम दिन किया गया |गणेश भगवान को सबसे सर्वोपरि देव माना गया है सनातन धर्म में कोई भी कार्य करने से पहले पहले गणेश भगवान का पूजा होता है। इसलिए आज हम लोग श्री गणेश भगवान का पूजा कर रहे हैं| यह सभी लोगों को धन्य धान्य, समृद्धि प्रदान करें।

इन्होंने भवनाथपुर विधानसभा के जनता सहित पूरे झारखंड के जनता को सुखी संपन्न बनाने की कामना की।इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के अनुमंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडे, खरौंधी उप प्रमुख देवदत्त आर्य, श्यामसुंदर राम,राम नाथ मेहता, अविनाश मेहता,बसंत प्रसाद यादव, विनोद प्रसाद यादव पूजा समिति के अध्यक्ष विजय मेहता, सचिव संजय चौधरी, कोषाध्यक्ष अरुण मेहता सहित काफी लोग मौजूद थे।पूजा प्रारंभ होने के बाद पूरे दिन बिहार एवं झारखंड के प्रसिद्ध गायक एवं गायिका सभी भक्तों को भक्ति रस में झुमाया।