मनिका:- आदिवासी समन्वय समिति का बैठक प्रखंड स्तरीय धुमकुड़िया भवन ऑराटांड़ मनिका में किया गया जिसकी अध्यक्षता रामसहाय उरांव ने किया मौके पर आदिवासी समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष सेलेस्टीन कुजूर सचिव बिरसा मुंडा वरिष्ठ सदस्य विकास उरांव मीडिया प्रभारी लाल मोहन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे मौके पर बिरसा मुंडा ने आदिवासी समन्वय समिति के मुख्य उद्देश्य के बारे में विस्तार पूर्वक बताया साथी इस जिला मेसो क्षेत्र में आदिवासियों के मूल अधिकार में हो रहे अतिक्रमण पर कैसे रोक लगाया जाए साथ ही आए दिन यहां के आदिवासियों के ऊपर शोषण अत्याचार हो रहा है उस पर विराम कैसे लगाया जाए उपस्थित जिप सदस्य विनोद उरांव ने संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासियों को एक मंच में आना होगा तभी हम अपने हक अधिकार ले पाएंगे उन्होंने संपूर्ण आदिवासियों को एक मंच पर आने की बात कही जिप सदस्य बलवंत सिंह ने कहां आदिवासियों के अधिकार को छीना जा रहा है आज हम सभी के पूर्वजों ने जल जंगल जमीन को बचाने के लिए अपने जान की बाजी लगा दी लेकिन आज हम उसे पूर्वजों के बनाऐ हुए खेत खलियानों को बचाने में भी असमर्थ हैं इसलिए हम सभी लोगों को एक साथ कानूनी आधार पर लड़ने की जरूरत है। जिला स्तरीय समिति में प्रखंड से 21 सदस्य को शामिल किया गया। मौके पर धनेश्वर सिंह,शिव सिंह, प्रदीप सिंह, संदीप उरांव, श्याम सुंदर उरांव नागेंद्र प्रधान बैजनाथ उरांव विकास उरांव ईश्वरी लोहारा राम कृत लोहारा विनोद लोहारा जितेंद्र कुमार चेरो प्रेमचंद सिंह चेरो बलवंत सिंह सुरेंद्र सिंह चेरो सरिता देवी शामदेव उरांव रामधनी सिंह सुदेश्वर सिंह खरवार मुखिया जवाहर सिंह गणेश अगेरिया नंद देव सिंह खरवार इत्यादि लोग शामिल थे।
भवदीय