- करतब बाजों ने एक से बढ़ कर एक लाठी,तलवार,भाला का हैरत अंगेज करतब दिखाया
सिमरिया:- प्रखण्ड क्षेत्र में चेहल्लुम का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जुलूस निकाला गया और हजरत इमाम हसन हुसैन के शान में नारे बुलंद किए गए। चेहल्लुम त्यौहार के अवसर पर सिमरिया कर्बला मैदान में मेले का भी आयोजन किया गया जहां युवाओं ने अस्त्र-शस्त्र परिचालन का शानदार प्रदर्शन किया। राज्यसभा सांसद धीरज साहू मुख्य अतिथि के तौर पर चेहल्लुम मेले में शामिल हुए। उन्होंने मेले में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कमेटी के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने कमेटी के आयोजन का अवलोकन किया और युवाओं के करतब को सराहा। इस वर्ष पांच इमामबाड़ों द्वारा जुलूस निकाला गया था जिसमें बन्हें फतहा, सबानो, लिपदा के इमामबाड़ा शामिल थे। जुलूस में निशान, फाटक और ढोल ताशे आकर्षण का केंद्र बना रहा। जुलूस और मेले में भारी भीड़ उमड़ी जिसमें 10 हजार से ज्यादा की संख्या में दर्शक एवं अकीदत मंद शामिल थे। जो शाम तक जमी रही। चेहल्लुम का जुलूस कर्बला मैदान में फातिहा अदा करने के बाद संपन्न हुआ गया। मौके पर प्रमुख रोहन साव, जिप सदस्य रोहिणी देवी, उपप्रमुख दामोदर गोप, झामुमो नेता मनोज चंद्रा, प्रमोद दुबे, गुड्डू आलम, अलोक रंजन, अरुण कुमार सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।
read https://www.virtualtrainingassociates.com/wethenorth-a-new-canadian-dark-web-marketplace-19-3/
ссылка на сайт [url=https://lk.mango-offlce.net]Манго Офис звонки через интернет[/url]