स्थानीय समाचार

वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी

Views: 84
0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second
वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी

प्रेम कुमार साहू,

घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरियाडीह गांव निवासी 60 वर्षीय बासु उरांव ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही घाघरा पुलिस रविवार अपराह्न करीब 3 बजे घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की।

पुलिस द्वारा सोमवार सुबह शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, गुमला भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आत्महत्या के कारणों को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक के परिजन गणेश उरांव ने बताया कि बासु उरांव रविवार सुबह अपने मवेशियों को लेकर खेत की ओर गया था। इसके बाद वह अपने बारी (खेत) में चला गया, जहां करंज के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।

दोपहर के समय जंगल से लकड़ी लाने गई कुछ महिलाएं पानी पीने के लिए बारी में गईं, जहां उन्होंने बासु उरांव को फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गई और फिर घाघरा थाना को घटना की जानकारी दी गई।

बताया गया कि बासु उरांव खेती-बाड़ी का कार्य करता था तथा गांव-घर में ढोल बजाने का भी काम करता था। मृतक की सात बेटियां हैं, जिनका विवाह हो चुका है। वह अपनी पत्नी के साथ घर पर रहता था।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button